मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मोहर्रम की 6 तारीख को विभिन्न अजाखानों में मजलिस और मातमी जुलूसों का सिलसिला जारी रहा। इमामबारगाहों में मौलानाओं ने कर्बला के शहीदों के फजायल और मसाइब बयान किए। सोमवार को दोपहर 3 बजे साजिद की कोठी किदवईनगर से एक जुलूस बरामद हुआ, जिसके प्रबंधक इम्तियाज हुसैन रहे। इससे पूर्व मौलाना सैय्यद हुसैनी ने इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास के फजायल बयान किए और जुलूस अपने रास्ते खुर्जावाला खादरवाला से होता हुआ इमाम बारगाह नदीवाला में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में साजिद काजमी, सलीम काजमी, अली जैदी और मुनव्वर जैदी सहित अनेक अकीदतमंद मौजूद रहे। वहीं, रात 8 बजे अंसारी रोड स्थित नजर मोहम्मद एड. के अजाखाने से दूसरा अलम का जुलूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- अली असगर के झूले की जियारत को उमड़े लोग मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना कौसर मजहरी ने इम...