बोकारो, मई 16 -- पेटरवार। प्रखंड के दारिद पंचायत के जरूवा टांड निवासी मो. अजहर हुसैन एवं उनकी पत्नी कनीज फातमा शनिवार की सुबह में हज के लिए रवाना हुए। हज पर जाने के पूर्व उन्होंने जरूवा टांड स्थित मस्जिद में फज्र की नमाज अदा की। जरूवा टांड के लोगों ने फूल माला पहनाकर हज-ए-बैतुल्लाह के लिए रवाना किया। इसके पूर्व शुक्रवार की रात्रि में उनके आवास पर मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो.हासिम अंसारी, हाजी जाफर इमाम, अयूब अंसारी,सद्दाम हुसैन, आलम अंसारी,फैयाज अंसारी, इसराफिल अंसारी,सेराज अंसारी, असगर अंसारी, सरवर अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, पिंटू महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...