लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- लखीमपुर। पसगवां क्षेत्र स्थित अजवापुर चीनी मिल का 29 वां पेराई सत्र आज 148 दिन संचालन के बाद समाप्त हो गया। सत्र के समापन के साथ ही मिल को विधिवत रूप से बंद कर दिया गया। इस पेराई सत्र के दौरान मिल ने लगभग 1.76 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 11 लाख कुंतल कम रही। गन्ने की आवक में कमी को इस गिरावट का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मिल बंद होने के अवसर पर यूनिट हेड प्रभात कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और किसानों को सफल संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मेहनत से सत्र सुचारु रूप से संपन्न हुआ। मिल बंद होने के बाद अब क्षेत्र के किसानों की निगाहें आगामी पेराई सत्र पर टिकी हैं, जिससे बेहतर उत्पादन और अधिक गन्ना आपूर्ति की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.