अजरबैजान भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.80 लाख की ठगी
पीलीभीत, मई 13 -- पूरनपुर। जान पहचान के बाद दो लोगों ने दो युवकों से अजरबैजान भेजने के नाम पर 3.80 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद दोनों युवकों को फर्जी वीजा और टिकट दे दिया। रुपए वापस न मिलने पर युवकों ने शिकायत की। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयकरनपुर के रहने वाले बलजीत कुमार पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उनकी हरप्रीत सिंह से जान पहचान थी। हरप्रीत का दशमेश ट्रैवल्स के नाम से सुपर मार्केट में आफिस है। वह लोगों को विदेश भेजने काकाम करते हैं। हरप्रीत ने अपने सहकर्मी जसविंदर से बलजीत की मुलाकात कराई। दोनों ने बलजीत से अजरवेजान भिजवाने की बात की जिसके एवज में 1.90 लाख रुपए खर्च होना बताया। बलजीत ने डेढ़ लाख रुपए चेक से और चालीस हजार रुपए देानों को नकद दे दिए। आरोप है कि हरप्रीत और जसविंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.