रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य बॉक्सिंग एसोसिएशन के चुनाव 26 अप्रैल को रुद्रपुर में संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर अजय सिंह, महासचिव पर गोपाल रैंगोलिया, कोषाध्यक्ष पर पंकज निवारी और सह सचिव पद पर नवीन चौहान, कमल जोशी व दीपक चटवाल निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दुर्गाराम मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान बीएफआई पर्यवेक्षक नरेंद्र निवारी, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक जीवन राय और स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर धनश्याम कांडपाल, देवेंद्र भट्ट, प्रकाश थापा, पुष्पा कर्नवाल, तेजराम बैजल और दलवीर सिंह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित कुंवर, उदय प्रताप, रितेश अधिकारी और प्रिया शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।...