अजय शंकर दुबे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे के समर्थक विक्रांत सिंह, नागेश तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के निवासी इंद्रजीत सिंह पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। समर्थकों के अनुसार आरोपित चार पांच वर्षों से अजय शंकर के खिलाफ सोशल मीडिया के अलावा चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है। आरोपित अक्सर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। जिससे उनके समर्थकों में असंतोष है। कार्यकारी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.