रामगढ़, सितम्बर 26 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बरका-सयाल का नया एरिया फायनांस मैनेजर (एएफएम) अजय कुमार राय को बनाया गया है। जबकि यहां पदस्थापित डी वेंकटेश राजेश को हजारीबाग भेजा गया है। वहीं सीआरएस बरकाकाना में पदस्थापित चंद्र मोहन मुंडा को एएफएम रजरप्पा, एएफएम रजरप्पा संजय कुमार शर्मा सीसीएल हेडक्वार्टर रांची, आदित्य डूगर को हजारीबाग एरिया से एएफएम कुजू बनाया गया है। पूरे सीसीएल से वित्त विभाग से जुड़े 8 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में 25 सितंबर को सीसीएल मुख्यालय रांची से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...