वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। महोबा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित बयान देकर आलोचनाओं से घिरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से अब उनकी पत्नी रीना राय ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को मीडिया के सामने आईं रीना राय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई घटना को दबाने के लिए यह साजिश रची जा रही है। अजय राय के खिलाफ मुकदमा राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। भाजपा जनप्रतिनिधियों को भी विपक्ष पर अनर्गल टिप्पणी करने के बजाय काशी की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- 'अजय राय ने मोदी ही नहीं काशी को भी अपमानित किया' रीना राय रविवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता के कुछ देर बाद मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हो रही थीं। उन्हो...