प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- जिला कांग्रेस यमुनापार के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है। जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल ने कहा कि यमुनापार का कार्यकर्ता करो या मरो के संघर्ष के लिए तैयार रहें। अब आरपार की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार, वोट चोरी पर खुली पोल व दलित समुदाय का कांग्रेस के पाले में आना सरकार को नागवार गुजर रहा है। शनिवार शाम को जिला कार्यालय जीरो रोड में सम्पन्न हुई बैठक में जितेन्द्र कुमार राय, लोकेंद्र सिंह पटेल, रावेंद्र सिंह, राजू सिंह पटेल, आकाश सिंह, डॉ राधे श्याम यादव, अवधेश मिश्र, कामद प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...