लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में मंगलवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन करेगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के अलावा अमेठी से सांसद केएल शर्मा, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, महराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी, बाराबंकी के पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और बाराबंकी की कुर्सी सीट से विधायक रहीं मीता गौतम शामिल हैं। अयोध्या में राम मंदिर में दान की रकम में हेराफेरी के विवाद के बीच यह दौरा सियासी कारणों से अहम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान विवाद के बीच अयोध्या जा रहे कांग्रेसी नेत...