अजय राय अयोध्या पहुंचे, रामलला दर्शन के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने पर भी बोले
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को काशी से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और हनुमान गढ़ी जाकर बजरंग बली का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। अजय राय ने कहा कि आज बात व्यक्तिगत हित की नहीं, बल्कि देश और राष्ट्र की है। उनका उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और सरकार बनाने का दावा किया। गठबंधन के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.