नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत चलाने की मांग-------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन में मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन और पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन लाखों पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय यात्री आवागमन करते हैं।

मौजूदा रेल सेवाओं की स्थिति सांसद ने अपना मांग पत्र देते हुए कहा कि वर्तमान में काठगोदाम और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी समय-सारणी और गति यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। यदि सुबह काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित...