बेगुसराय, सितम्बर 1 -- लाखो। बेगूसराय निवासी अजय कुमार पटेल को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के मुंगेर प्रमंडल महामंत्री अविनाश कुमार की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार पटेल को जिले में संगठन की कार्यकारिणी के गठन और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...