गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, वंदना। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके नेतृत्व वाले पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव में कमेटी के कुल 297 सदस्यों में से 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान नरेश अग्रवाल महामंत्री, संजीव मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर गोयल मोनू कोषाध्यक्ष, प्रदीप मित्तल मंत्री और रविंद्र मित्तल लेखा परीक्षक बने। भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदाता उत्साहपूर्वक मैदान में डटे रहे। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अजय बंसल ने कहा कि जीत और हार केवल चुनाव तक सीमित होती है। यह भी पढ़ें- आशीष मैत्रेय गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रामलीला कमेटी हम सभी की है और सभी सद...