बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला में आयोजित द्वितीय माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल पूमसे ताइक्वान्डो प्रतियोगिता जी-1 में बदायूं जिले का परचम लहराया है। जिले के अजय पाल सिंह ने सीनियर पूमसे टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 18 से 20 फरवरी 2026 तक चली इस वर्ल्ड ताइक्वान्डो रैंकिंग प्रतियोगिता में अजय ने शिपजिन और जीते पूमसे में 5.2 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अजय की इस वैश्विक सफलता से खेल जगत में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...