बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं। इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय पाल सिंह नई दिल्ली में होने वाली सीनियर वर्ग पूमसे स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि स्पर्धा नई दिल्ली के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल नांगलोई के सक्रवती इंडोर हॉल में बीस व इक्कीस दिसंबर होगी। जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ी अजय पाल सिंह प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...