भभुआ, मार्च 1 -- पेज चार की खबर अजय पटेल निर्विरोध चुने गए जदयू के जिलाध्यक्ष शहर के पार्टी कार्यालय में रविवार को हुआ जनता दल यूनाइटेड का संगठनात्मक चुनाव चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य परिषद सदस्यों को भी किया गया मनोनीत भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भभुआ शहर में स्थित जनता दल यूनाइटेड के पार्टी कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव हुआ। इस चुनाव में अजय कुमार पटेल को निविरोध कैमूर जदयू जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। हालंकि इसके पहले अजय कुमार पटेल को प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनित किया था। एैसी स्थिति में दुसरी बार अजय पटेल जिलाध्यक्ष बनाए गए । संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी द्वारा निर्वाची पदाधिकारी के रुप में लियाकत अंसारी और निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में अशोक कुमार प्रजापति को नामित किया गया था। इनके नेतृ...