नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अनिल कपूर जल्द फिल्म सुबेदार में नजर आने वाले हैं जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन दिनों वह इसका ही खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब इसी दौरान अनिल ने धमाल 4 को लेकर बात की। इस दौरान अनिल यह भी बोलते हैं कि वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और इस पर उन्होंने एक जोक भी मारा है। अनिल दरअसल, फिल्ममेकर्स के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हैं जिनके साथ भी उन्होंने काम किया है और इसमें एन चंद्र, सुभाष घई, विधु विनोद चोपड़ा जैसे फिल्ममेकर्स शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 'सूबेदार' का दमदार टीजर रिलीज, पब्लिक बोली- सर नायक की याद दिला दीअजय ने मना किया क्या धमाल 4 के लिए धमाल 4 को लेकर अनिल ने फिर डायरेक्टर इंदर कुमार को लेकर बात की। वह बोले, 'ऐ इंदू, क्या हो गया है? तुमने धमाल 4 में लिय...