नई दिल्ली, जून 5 -- अजय देवगन के दोनों बच्चे, बेटी नीसा और बेटा युग वैसे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन अब अजय के बेटे युग का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। युग 15 साल का हो गए हैं और अभी से वह फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। युग की फिट बॉडी देख आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।युग का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दरअसल, जो वीडियो सामने आया है उसमें पहले युग की पुरानी झलक दिखाई है जब उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की थी। इसके बाद दिखाया जाता है उनका ट्रांसफॉर्मेशन, जहां उनकी फिट बॉडी दिख रही है। यह भी पढ़ें- फूल और कांटे और दिलवाले, क्या आपको पता है दोनों के गानों में क्या कॉमन है?काजोल भी बेटे से हैं इम्प्रेस वीडियो पर काजोल ने भी फायर इमोजी कमेंट किया है। वहीं बाकी कुछ सेलेब्स ने भी युग की फिटनेस पर प्यार लुटाया ह...