नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम:द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी और आज रविवार दोपहर तक फिल्म ने 294 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है। वहीं ओवरसीज में ये आंकड़ा 420 करोड़ के पास पहुंच गया है। इस बीच फिल्म की OTT रिलीजसे जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। जानिए अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 OTT ऑडियंस को कब और कहां देखने को मिलने वाली है?दृश्यम 3 की OTT रिलीज अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसकी जानकारी फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में दी गई थी। यानी ये कन्फर्म माना जा सकता है कि दृश्यम 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नियम के अनुसार थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के बाद फिल्म OTT पर रिलीज कर दी जाती है। इस नियम और डेक्कन क्रोनिकल के म...