वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में सोमवार को बेंगलुरु से आए अजय कौशल पांडेय का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग नट भैरव में विलंबित एकताल और द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिशों का प्रभावपूर्ण गायन किया। गायन का समापन गरुवाणी से किया। उनके साथ तबला पर शिवानंद शर्मा एवं हारमोनियम पर दुर्गेश यादव ने संगत की। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...