अजय के ताऊ की राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने संस्तुति भेजी
बदायूं, जून 5 -- एचपीसीएल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई केवल मुख्य आरोपियों तक सीमित नहीं रह गई है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी पक्ष से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों के नाम दर्ज एक शस्त्र लाइसेंस को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने कई दस्तावेज और जानकारियां जुटाई हैं। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद अब उन बिंदुओं पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिनका प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध आरोपी परिवार से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह के नाम एक लाइसेंसी राइफल दर्ज है। इसके बाद संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.