गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने के उद्देश्य से गोरखपुर बेलघाट बभनौली निवासी अजय कुमार कुशवाहा को उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार की गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एस सिंह (पप्पू सिंह) ने जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की।

नियुक्ति का औपचारिक कार्यक्रम अजय कुमार कुशवाहा को यह नियुक्ति-पत्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 1 तालकटोरा रोड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचार...