मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। कबड्डी में तिरहुत ने एक बार फिर सूबे में परचम लहराया है। कांटी के उभरते सितारे अजय कुमार और सीतामढ़ी के गोविंद कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में वे प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम के साथ रविवार शाम को रवाना हो गए। बिलासपुर में 6 से 9 जनवरी तक अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। मुजफ्फरपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरी उम्मीद है कि तिरहुत के ये दोनों लाल बिहार की जर्सी में जीत का परचम लहराएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक रेड, मजबूत डिफेंस और बेखौफ खेल से विरोधियों को बैकफुट पर ला दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के...