आगरा, अक्टूबर 30 -- आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर-ओंडाग्राम सेक्शन में काम के चलते रेलवे मेगा ट्रेफिक व पावर ब्लॉक लेगा। काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने, मार्ग परिवर्तन करने की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12260 बीकानेर-जं.-सियालदाह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाए पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.- गया जं.- किउल जं.-भागलपुर जं.-गुमानी-रामपुरहाट जं.-सैंधिया जं.-खाना जं. के रास्ते चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...