अजमेर में सुतली बम पर रखा स्टील का गिलास, धमाके से टुकड़ा बच्चे के पेट में घुसा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अजमेर में पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। बच्चों ने सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रख दिया। बम में धमाका हुआ तो गिलास के टुकड़े बिखरकर आसपास खड़े बच्चों को जा लगे। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। इनमें एक 8 साल के बच्चे के पेट में स्टील का करीब डेढ़ सेंटीमीटर का टुकड़ा घुस गया। वहीं, एक 10 साल की बच्ची के शरीर पर गहरा कट लग गया। पेट में स्टील का टुकड़ा घुसने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया और पेट में फंसे स्टील के टुकड़े को बाहर निकाला। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.