अजमेर, अप्रैल 19 -- राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुष्कर घाटी के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 31 अन्य घायल हो गए। यात्री एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए कपड़ों की रस्सियां बनाकर घायलों को बाहर निकाला। बचाव कार्य में SDRF और पुलिस ने भी मदद की। सभी घायलों का इलाज अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। सर्किल ऑफिसर (ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी के अनुसार, यह हादसा सांझीसर से थोड़ा आगे हुआ, जब बस मुख्य सड़क से बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। बस खाई में गिरने के बाद पेड़ों और झाड़ियों में फंस गई। यात्री अजमेर से पुष्कर की ओर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.