नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राजस्थान के तीर्थनगरी अजमेर में शनिवार को बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे, जहां कायड़ विश्रामस्थली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अभियान प्रदेश की लाखों बच्चियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के हाथों इसकी शुरुआत को राज्य सरकार महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण के बड़े संदेश के रूप में देख रही है।सभा स्थल पर सुरक्षा का कड़ा पहरा प्रधानमंत्री क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.