अजमेर, जुलाई 24 -- अजमेर प्रेम-प्रसंग में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। मामला अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र का है, जहां 33 वर्षीय किसान मुकेश रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की पड़ताल में हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, मुकेश का शव गुरुवार सुबह उसके घर में मिला था। शव पर लाल रंग की दवाई डाली गई थी, जिससे मामला आत्महत्या या जहरीला पदार्थ खाने का लगे। वहीं पुलिस को आशंका है कि मुकेश को जबरन जहर भी दिया गया हो सकता है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। यह भी पढ़ें- जयपुर में 20 बार कैब बुक की, ऑनलाइन रस्सी खरीदी. फिर उबर ड्राइवर की हत्या...