बरेली, मार्च 31 -- रामनवमी मेले में मंगलवार को अजमेर में रावण के पुतले का दहन किया गया। गांव अजमेर में चल रहे तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हो गया। मेले में आसपास गांवों की तमाम भीड़ जुटी। बच्चों और महिलाओं ने खूब खरीदारी की। शाम को रामलीला का मंचन किया गया इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सब ओर से जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। इस मौके पर संदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, आदि तमाम ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...