नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान के अजमेर शहर में शुक्रवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने हाईवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी यात्री अहमदाबाद से सीकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बस पलटते ही अंदर सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के बीच फंस गए और कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।अल सुबह 3:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। स्लीपर बस अहमदाबाद से सीकर जा रही थी और उसमें दु...