अजमेर, अप्रैल 2 -- राजस्थान के अजमेर शहर में किराए के विवाद ने उस समय खतरनाक रूप ले लिया जब एक खादिम ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में बीच-बचाव कर रहा 16 वर्षीय छात्र घायल हो गया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी इलाके की है, जहां मामूली विवाद देखते ही देखते आपराधिक वारदात में बदल गया।किराए के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, फायरिंग तक पहुंची बात पुलिस के अनुसार आरोपी खादिम गुलरेज चिश्ती पिछले करीब पांच महीने से इलाके में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक और आरोपी के बीच लंबे समय से किराए को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी।देसी कट्टा निकालकर की फायरिंग, छात्र को लगी गो...