नई दिल्ली, मई 11 -- राजस्थान के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक दरगाह परिसर में रखी विशालकाय 'बड़ी देग' (कड़ाही) में कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद जायरीन, खादिम और सुरक्षाकर्मी हक्का-बक्का रह गए। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर प्रशासन अब जांच में जुटा हुआ है।चश्मदीदों ने बताया घटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेजी से दरगाह परिसर में दाखिल हुआ और सीधे बड़ी देग की ओर बढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और आवाज लगाकर चेताया भी, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना देग में छलांग लगा बैठा। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त देग में जायरीनों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा-जिसमें नकदी और आभूषण शामिल थे-मौजूद था।देग में कूदकर उठाने ल...