अजमाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, महिला गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 18 -- नवगछिया, निज संवाददाता। अवैध हथियारों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमाबाद गांव में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से एक निर्मित कट्टा, तीन अर्द्धनिर्मित कट्टे, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखे समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि अजमाबाद निवासी ऋषि कुमार के घर में अवैध रूप से देसी हथियारों का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उनके निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की, जहां हथियार निर्माण से जुड़ी सामग्री मिलने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.