अजमत अध्यक्ष, श्रीयांक बने सचिव
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद शाखा के वर्ष 2026-27 के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव संयोजक प्रेम चंद और एपी वर्सने की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। चुनाव में अजमत हुसैन शाखा अध्यक्ष, पुष्पराज पटेल उपाध्यक्ष, श्रीयांक आनंद सचिव, विपिन कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव और शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं नीरज कुमार यादव, पंकज पटेल और विकास रावत डेलीगेट निर्वाचित हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आयकर भवन के भूतल पर आयोजित सभा में निवर्तमान अध्यक्ष भगवान प्रसाद पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जोनल सचिव नागेंद्र सिंह यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.