अजमतगढ़ में नहीं शुरू हुई नालों की सफाई
आजमगढ़, जुलाई 1 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजमतगढ़ की साफ-सफाई व्यवस्था सफाई इंस्पेक्टर और एक सफाई नायक के भरोसे संचालित हो रही है। नगर के 11 वार्डों की सफाई के लिए 35 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन मानसून से पहले अब तक एक भी प्रमुख नाले और नाली की समुचित सफाई नहीं हो सकी है। इससे कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर की आबादी 15,136 है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए एक मध्यम आकार का नाला तथा सात नालियों का निर्माण कराया गया है। वहीं, महादेव नगर वार्ड में करीब एक वर्ष से निर्माणाधीन नाला अब तक पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का पद अगस्त 2025 से रिक्त है। वर्ष 2020 से लिपिक का पद भी खाली है। कार्यालयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.