नई दिल्ली, जुलाई 11 -- इंसानों जैसे चलने-फिरने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट अब ऑपरेशन थिरटर तक पहुंच गए हैं और लोगों की सर्जरी तक करने लग गए हैं। हाल के सालों में, ह्यूमनॉइड रोबोट बाजार में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ह्यूमनॉइड रोबोट के मेडिकल सर्जरी करने के बारे में सुना है? सुनने यह अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है। पहली बार, डॉक्टरों ने दूर से कंट्रोल किए जाने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट की मदद से दो सर्जरी पूरी की हैं। 'नेचर' में छपी स्टडी "इन विवो फीजिबिलिटी स्टडी ऑफ ह्यूमनॉइड रोबोट्स इन सर्जरी" से पता चला है कि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के इंजीनियरों और सर्जनों की एक टीम ने दिखाया है कि टेली-ऑपरेटेड ह्यूमनॉइड रोबोट प्री-क्लिनिकल ट्रायल के दौरान सफलतापूर्वक लाइव मिनिमली इनवेसिव सर्जरी कर सकते हैं।रोबोट ने की गॉल ब्लै...