बुलंदशहर, फरवरी 26 -- जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अस्पताल की 'हाईटेक' मशीन ने एक जीवित मरीज की ब्लड जांच में हीमोग्लोबिन शून्य (0.0) बता दिया। गुरुवार को जब मरीज को यह रिपोर्ट मिली, तो उसके और तीमारदारों के होश उड़ गए। डॉक्टरों के पास पहुंचने पर इस बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ। शहर निवासी आरती ने तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को जिला अस्पताल में खून की जांच कराई थी। गुरुवार को जब वह अपनी रिपोर्ट लेने पहुंचीं, तो उसमें हीमोग्लोबिन के आगे 0.0 जी/डीएल लिखा था। रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई तो वह भी हैरान हो गए। मरीज के परिजनों ने इस लापरवाही पर रोष जताया है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की जांच रिपोर्ट के आधार पर कोई गलत उपचार शुरू हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? पैथोलॉजी विभाग में आए दिन मशीनों और मैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.