लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- चपरतला, संवाददाता। होली के त्यौहार को देखते हुए डीसीएम शुगर एवं डिस्टलरी अजबापुर ने किसानों को बड़ी राहत दी है। चीनी मिल ने 22 फरवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान संबंधित किसानों के खातों में भेज दिया है। इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई, ताकि किसानों को त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा न हो। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपने बैंक खातों की जांच कर लें और किसी भी समस्या की स्थिति में मिल कार्यालय से संपर्क करें। किसानों ने समय से भुगतान मिलने पर संतोष जताया और मिल प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...