भागलपुर, मार्च 3 -- होली को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में फाल्गुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सोमवार को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को अबीर-गुलाल चढ़ाया गया। स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण को ध्यान में रखते हुए व्रत वाली पूर्णिमा एवं चतुर्दशी तिथि पर अबीर-गुलाल, पूआ, मिष्टान्न, फल आदि चढ़ाकर होली उत्सव मनाया गया और भव्य भंडारा आयोजित किया गया। चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार सुबह आठ बजे मंदिर का पट बंद होगा और शाम आठ बजे खुलेगा। इस दौरान पूजा-अर्चना बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...