भागलपुर, अगस्त 31 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में पहली बार अजगैवीनाथ मंदिर में लगाए गए अरघा एवं प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी खोल दिए गए। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि अरघा खोलकर सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भले ही खोल लिए गए हैं, लेकिन मंदिर की ओर से सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगे हुए हैं। जिसका नियंत्रण तपस्या भवन से किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...