भागलपुर, मार्च 2 -- अजगैवीनाथ मंदिर में सोमवार को फाल्गुनोत्सव अबीर-गुलाल से धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाकर अजगैवीनाथ को अबीर-गुलाल चढ़ाया जाएगा। पूआ, मिष्ठान्न, फल आदि के साथ होली उत्सव मनाया जाएगा और इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन होगा। सोमवार को संध्या आठ बजे अबीर श्रृंगार एवं आरती होगी तथा रात्रि 10 बजे भंडारा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...