भागलपुर, फरवरी 7 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अजगैवीनाथ मंदिर के समीप मंदिर के लिए सावन में लगाया गया बोरिंग अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सका है। सामने महाशिवरात्रि है। इस दौरान उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानी हो सकती है। पुराना बोरिंग काम चलाऊ पानी दे रहा है। श्रावणी मेला के दौरान डीएम के निर्देश के बाद बोरिंग पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया था। लेकिन कुछ समय चलने के बाद बोरिंग मंदिर में पेयजलापूर्ति मुहैया नहीं कर पा रहा है। मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि मंदिर के समीप लगाया गया बोरिंग नहीं चल रहा है। ठंड के समय में तो किसी ढंग से काम हो रहा है, लेकिन गर्मी आने के दौरान फिर मंदिर में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मंदिर के परिसर में भीड़ नियंत्रित करने लगाए गए जिक जैक के रास्ते में भी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.