भागलपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि का पर्व अजगैवीनाथ धाम में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई शिव- बारात में एक से बढ़कर एक झांकी निकाली गई। झांकी ने श्रद्धालुओं के मन को मोह लिया। कई जगह जनसहयोग से जल एवं शरबत की अच्छी व्यवस्था की गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद श्रोताओं ने रात भर उठाया। बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति सुनील छैला बिहारी ने दी। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सारे पदाधिकारी को साधुवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.