अजगैवीनाथ गंगा घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़
भागलपुर, मई 27 -- अजगैवीनाथ गंगा घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़ सुल्तानगंज/अकबरनगर संवाददाता । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही गंगा घाटों पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने नेम-निष्ठा के साथ गंगा स्नान कर बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर सुल्तानगंज नगर की सड़कों एवं चौक-चौराहों पर भी भारी भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगा घाटों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.