भागलपुर, जून 11 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। दरबारी सिंह मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को अजगैवीनाथ साहित्य मंच, सुल्तानगंज के तत्वावधान में मंच की बैठक सह कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष भवानंद सिंह प्रशांत ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शायर शशि आनंद अलबेला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता से पधारे वरिष्ठ कवि मोतीलाल शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि अंजनी शर्मा, शतदल पत्रिका के संपादक प्रदीप पाल तथा कथाकार संजीव प्रियदर्शी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत मंच द्वारा प्रकाशित की जाने वाली साहित्यिक पत्रिका 'प्रत्याशा' के प्रकाशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ हुई। बैठक में पत्रिका की सामग्री, संपादन, प्रकाशन प्रक्रिया तथा ...