कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के खड़िनी में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। राहगीरों ने वन विभाग को फोन कर अजगर मिलने की जानकारी दी है। खड़िनी क्षेत्र में निकली निचली गंग नहर के कंसुआ पुल के पास राहगीरों ने अजगर को देखा, जिसकी जानकारी होते ही आसपास गांव के तमाम ग्रामीण एकत्र होकर कंसुआ पुल के पास पहुंच गए। थोड़ी ही देर में वहां राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी। अजगर निकालने की सूचना पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...