बरेली, जनवरी 11 -- पीएफए (पीपुल्स फॉर एनिमल्स) के रेस्क्यु प्रभारी धीरज पाठक और विक्रांत यादव को किसी ने सूचना दी रामगंगा डैम के पास कुछ लोग एक अजगर को ईंट पत्थर से मार रहे हैं। विक्रांत और धीरज पाठक मौके पर पहुंचे तो युवक वहाँ से भाग गये। धीरज ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही धीरज उस अजगर को उठाकर शेल्टर होम ले आये। जिसके उसकी जान बच गई। रेंजर वैभव चौधरी ने बताया, अजगर को ईंट पत्थर मारने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम सूचना पर पहुंची थी। अजगर को चोट नहीं आई। सही होने के चलते जंगल मे छुड़वा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.