पटना, दिसम्बर 22 -- पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केसरी नगर स्थित अजंता कॉलोनी में चोरों ने होटल संचालक के घर से लाखों के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। पीड़ित के पुत्र दीपक कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 17 दिसंबर की सुबह चार बजे उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर की बालकनी का गेट खुला था और कपड़े सहित अन्य सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे। घर में रखा बैग भी खुला मिला। दीपक के अनुसार, बैग में एक से डेढ़ लाख मूल्य के सोने के जेवर, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 10 हजार नकद की चोरी कर ली गई है। घटना के बाद घरवाले घबरा गए और आसपास खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह 6:30 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई। पीड़ित ने पाटलिपुत्र थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्...