औरैया, दिसम्बर 27 -- अछल्दा। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शनिवार को नहर बाजार में गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए और बांग्लादेश का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार अब बर्दाश्त से बाहर हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर ईब्दुल शाह, फिरोज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन स्पष्ट आक्रोश व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...